छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Video: रेलवे स्टेशन की पार्किंग में स्कॉर्पियो कार में भीषण आग, ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

IMG 20250309 WA0014 1

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी एक स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और लगातार धमाके होने लगे। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंच गए। घटना रविवार को गंज थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन की पार्किंग में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो में अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में आग इतनी तेज हो गई कि पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।

आग के चलते लगातार ब्लास्ट होने लगे, जिससे लोग घबरा गए और वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आनन-फानन में आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जिससे किसी अन्य वाहन को नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और RPF की टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

आग दुर्घटना या साजिश? पुलिस कर रही जांच

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार में आग खुद लगी या किसी ने जानबूझकर लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, कार मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। घटना को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: