छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खंडहर बना स्कूल, शिक्षा बनी संघर्ष, एक प्राथमिक विद्यालय की जमीनी हकीकत!

IMG 20250705 WA0009

रायगढ़। जहां बच्चे पढ़ते थे, आज वहां छत से टपकता पानी है दीवारें दरक गई हैं और पूरी क्लास एक कमरे में सिमटकर बैठती है। धरमजयगढ़ विकासखंड के नगर पंचायत क्षेत्र चिकटवानी गांव का प्राथमिक विद्यालय इन दिनों बदहाली का शिकार है। आलम यह है कि पहली से पांचवीं तक की सभी कक्षाएं एक ही कमरे में संचालित हो रही हैं, जहां ना बैठने की जगह है, ना हवा, ना रोशनी सिर्फ एक डर है छत गिरने का। एक तरफ सरकार भले ही शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहे हों, मगर हकीकत चिकटवानी जैसे गांवों में साफ दिख रही है। साल 2023-24 में यहां के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल की मरम्मत के लिए स्कूल जतन योजना के तहत टेंडर निकाले गए थे, पर प्राथमिक स्कूल का काम आज तक शुरू नहीं हो पाया। स्कूल की हालत इतनी खस्ता है कि अब मरम्मत करना भी संभव नहीं। एक ही कमरे में पांच कक्षाओं के बच्चों को बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। शिक्षक भी असहाय हैं और अभिभावक रोज चिंतित। बच्चों की पढ़ाई से ज्यादा अब उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता बन गई है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी रवि सारथी ने जानकारी दी कि भवन की मंजूरी तो पहले मिल चुकी थी लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है। रिपोर्ट जिला दफ्तर भेज दी गई है। वहीं मामले में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के एसडीओ विजय देवांगन ने बताया कि जर्जर हालत की वजह से प्राथमिक स्कूल की मरम्मत नहीं हो पाई। नया भवन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं आई है। गांव वालों का कहना है कि बच्चों के भविष्य से मत खेलिए, बच्चों की पढ़ाई मजाक नहीं है। शासन को जल्द से जल्द नया भवन बनवाना चाहिए, ताकि मासूमों को सुरक्षित और सम्मानजनक शिक्षा का माहौल मिल सके।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: