रायगढ़। पेट्रोल और डीजल के दामों में हालिया वृद्धि के साथ फैली किल्लत की अफवाहों के बीच छातामुड़ा बाईपास चौक स्थित इंडियन ऑयल का ‘सांई सर्विस स्टेशन’ ग्राहकों के लिए एक विशेष केंद्र बन गया है। जब शहर के अन्य हिस्सों में अफरा-तफरी और भीड़भाड़ का माहौल देखने को मिल रहा है, तब यह पेट्रोल पंप अपनी निर्बाध सेवाओं के साथ-साथ ग्राहक सुविधाओं और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी के कारण पूरे जिले में एक अलग पहचान बना रहा है।
स्टेशन पर ग्राहकों की बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
परिसर में वाहन चालकों के लिए निःशुल्क हवा (Free Air) भरने की सुविधा है। इसके साथ ही, साफ़ पीने का पानी (Drinking Water) और स्वच्छ शौचालय (Toilet) की भी बेहतरीन व्यवस्था है, जो लंबी यात्रा पर निकले यात्रियों के लिए बहुत ही सुविधाजनक है। इन बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ, ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। यदि कोई ग्राहक अपने वाहन में 1000 रुपये का पेट्रोल या भरवाता है, तो उसे तत्काल आधा लीटर ब्रांडेड मिनरल वाटर मुफ्त दिया जाता है। वहीं 2000 रुपये का पेट्रोल या डीजल डलवाने पर एक लीटर की ब्रांडेड पानी की बोतल बिल्कुल मुफ्त मिलती है।
डीजल भरवाने वाले भारी वाहन चालकों और बड़े ग्राहकों के लिए भी 5000 रुपये से अधिक के ईंधन पर एक आकर्षक गिफ्ट हैंपर देने की व्यवस्था की गई है। जो बात इस पेट्रोल पंप को जिले के अन्य पंपों से अलग बनाती है, वह है इसका हरा-भरा वातावरण। आमतौर पर पेट्रोल पंप कंक्रीट के जंगल जैसे नज़र आते हैं, लेकिन सांई सर्विस स्टेशन परिसर में सैकड़ों पेड़-पौधे लगाकर एक ‘ग्रीन एनवायरमेंट’ तैयार किया गया है। यह हरियाली न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि चिलचिलाती धूप में ईंधन भरवाने आने वाले ग्राहकों ठंडक भरी सुकून भी पहुंचाती है।
ईंधन की उपलब्धता और मौजूदा हालातों पर सांई सर्विस स्टेशन के संचालक राजू गुप्ता ने शहरवासियों को आश्वस्त किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनके इंडियन ऑयल पंप में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए ग्राहकों को बिल्कुल भी घबराने या पैनिक होने की जरूरत नहीं है। ग्राहक अपनी आवश्यकतानुसार अपने वाहनों में ईंधन डलवा सकते हैं। बेहतरीन सुविधाओं, अनूठे ऑफर्स, हरियाली और 24 घंटे सेवाओं के बीच यह स्टेशन ग्राहकों का विश्वास जीत रहा है।























