छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रूर्बन मिशन बंद, कर्मचारियों को एक महीने का  देकर निकाला

  • धरमजयगढ़ क्लस्टर में होता था काम, आजीविका संबंधी काम ही मंजूर

रायगढ़। राज्य सरकार ने श्यामा प्रसाद रूर्बन मिशन को बंद कर दिया है। कार्यरत कर्मचारियों को एक माह का वेतन देकर निकालने का आदेश दिया गया है। बताया जा रहा है कि केंद्र ने इस योजना के तहत आगे कोई काम मंजूर नहीं किया था। ग्रामीण क्षेत्रों में क्लस्टर बनाकर आजीविका मूलक गतिविधियां चलाने के लिए श्यामा प्रसाद रूर्बन मिशन लॉन्च किया गया था। स्व-रोजगार के जरिए लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम होता था। यह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का ही एक हिस्सा था।

केंद्र सरकार ने योजना के तहत आगे काम स्वीकृत करने पर रोक लगा दी थी। इसलिए राज्य सरकार ने आवंटित केंद्रांश राशि को वापस करते हुए योजना को बंद कर दिया। सभी जिलों को आदेश दिया गया है कि वे इसके कर्मचारियों को एक महीने का वेतन देकर उनकी सेवा समाप्त करें। रायगढ़ जिले में करीब आधा दर्जन कर्मचारी कार्यरत हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: