छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चपले में सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन लोग घायल

roadaccidentinchaple

खरसिया, 21 अगस्त। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-49 पर चपले अस्पताल चौक के पास शुक्रवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। खरसिया से रायगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके के पास मौजूद जनपद सदस्य प्रतिनिधि ईश्वरी पटेल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चपले पहुंचाया। चपले अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों सहित पूरे मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। चपले अस्पताल चौक के पास हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में घायल तीनों युवकों के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: