छोड़कर सामग्री पर जाएँ

औरदा व परसापाली में जनपद सदस्य रश्मि मुकेश गवेल की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

खरसिया, 26 जनवरी। आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत औरदा में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य रश्मि मुकेश गवेल की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मिडिल स्कूल, प्रायमरी स्कूल, पंचायत भवन, उपस्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पूजा-अर्चना के साथ तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया। मुख्य अतिथि रश्मि मुकेश गवेल ने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि रश्मि मुकेश गवेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं बल्कि हमारे लोकतंत्र और संविधान पर गर्व करने का दिन है। उन्होंने बच्चों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया।

इसी क्रम में मुख्य अतिथि रश्मि मुकेश गवेल की उपस्थिति में ग्राम पंचायत परसापाली के सूर्योदय पब्लिक स्कूल में भी ध्वजारोहण किया गया। यहां भी राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि रश्मि मुकेश गवेल ने सभी ग्रामीणों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: