Skip to content

सड़क हादसे में रामजी पाण्डेय दिवंगत

IMG 20240801 WA0003

रायगढ़। शहर के युवा पत्रकार द्वय आलोक व अमित पाण्डेय के पिता रामजी पाण्डेय का बुधवार को निधन हो गया। बाजीराव पारा निवासी रामजी पाण्डेय सेवानिवृत्त नगर पालिका कर्मचारी थे। श्री पाण्डेय मंदिर हसौद में अपनी बेटी से मिल कर रायगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान बसना के पास हुए हुए सड़क हादसे में उनका करूणांत हो गया। इस हादसे में उनके एक अन्य रिश्तेदार को भी गंभीर चोट आई है।

बाजीराव पारा निवासी 85 वर्षीय रामजी पाण्डेय का बसना के पास हुए सड़क हादसे में निधन हो गया। रामजी पाण्डेय अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, एक बेटी सहित भरापूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ कर गये है। श्री पाण्डेय पत्रकार आलोक एवं अमित पाण्डेय के पिता थे। श्री पाण्डेय के रिश्तेदार यूपी से आये थे जिनके साथ वे अपनी बेटी आशा से मिलने मंदिर हसौद गये थे। बुधवार की सुबह रामजी पाण्डेय व उनके रिश्तेदार और उनका 22 वर्षीय पुत्र कार से रायगढ़ वापस आ रहे थे। बसना के पास तेज बारिश होने के कारण कार अनियंत्रित हो कर नाले में पलट गई।

इस घटना में रामजी पाण्डेय का घटना स्थल पर ही निधन हो गया। वहीं उनके रिश्तेदार भी चोटिल हो गये तथा रिश्तेदार के बेटे के रीढ़ की हड्डी में गंभीर रूप से चोट आई है जिसे रायपुर उपचार के लिए ले जाया गया था जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। उसे मेदांता दिल्ली में सघन उपचार के लिए ले जाया गया है। बसना में पोस्टमार्टम की औपचारिकता के बाद शाम को रामजी पाण्डेय के पार्थिव शरीर को रायगढ़ लाया गया। वहीं उनके निवास स्थान बाजीराव पारा में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई तथा कयाघाट मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

निधन का समाचार मिलते ही उनके परिचितों व पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत व सचिव नवीन शर्मा ने युवा पत्रकार आलोक व अमित पाण्डेय के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने इश्वर से कामना की।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय से वर्ष 1988 से निरंतर प्रकाशित हो रहे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' के 'Digital Wing' में News Editor की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। Finance (NBFC) क्षेत्र के 15 वर्षों के अनुभव के बाद इन्होंने 'RIG24 Media Network' से Journalism की शुरुआत की और कार्य के दौरान ही 'BJMC' की Professional Degree प्राप्त की। ​विकास अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के Web News Portal और Social Media Platforms का संचालन एवं संपादन कर रहे हैं। ये विशेष रूप से क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive रिपोर्ट्स, सीएम की गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ Agriculture, Politics, Finance, Infrastructure, Development, Employment, Sports, Career, Current Affairs, सामाजिक, देश-प्रदेश और शासन-प्रशासन से संबंधित कई विषयों पर निरंतर लेखन कर रहे हैं, जो पाठकों की जरूरत के अनुसार उपयोगी हों।

Share: