छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नंदेली में रक्षाबंधन पर्व के साथ झूला रथ उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

IMG 20260828 WA0030
  • झूला रथ उत्सव में खगपति मालाकार के घर शामिल हुए पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल

नंदेली। धार्मिक आस्था से ओतप्रोत एवं सर्वहिताय की भावनाओं से परिपूर्ण गांव नंदेली जहां पूर्वजों की धरोहर को बखूबी सहज कर संरक्षित रखते हैं, चाहे धार्मिक हो या सामाजिक हो परन्तु पूर्वजों की यादों को, उनकी परंपराओं को आज भी चलाते हैं और सहर्ष स्वीकारते भी हैं, ऐसे ही एक उत्सव झूला रथ यात्रा जिसे गांव के पूर्वजों द्वारा सदियों से सार्वजनिक रूप से मनाते आ रहे हैं।

पूर्वजों को हम नमन करते हैं, आज भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए उनके द्वारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम को हम भली भांति करते आ रहे हैं, कहा जाता है कि लगभग 45 वर्ष पूर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को इस सार्वजनिक झूला रथ उत्सव की शुरुआत हुई थी, इस वर्ष यह आयोजन खगपति मालाकार के गृह निवास पर हुआ। प्रातः 7:30 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर से श्री जगन्नाथ बलराम एवं मैया सुभद्रा को लाया गया और उनके घर में पूजन अर्चन किया गया।

तत्पश्चात शाम 4:00 बजे खगपति मालाकार जी के घर से भगवान जगन्नाथ व श्री राधा-कृष्ण को झूला में बिठाकर गांव के सपरदा पार्टी व बाहर से आए कीर्तन पार्टी के मधुर थाप के साथ श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण तक लाकर झूले पर झूलाया गया। उक्त स्थल पर उपस्थित महिलाओं ने भगवान को झूलना में झूलाते हुए मंगलमय जीवन की कामना किए।

झूला रथ उत्सव के आयोजन के संबंध में खगपति मालाकार जी ने समस्त सपरदा पार्टी के सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल बह्मांड नायक श्री जगन्नाथ स्वामी जी की बहुत बड़ी कृपा है कि इस वर्ष झूला रथ उत्सव करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ, भगवान की पूजन एवं झूला रथ उत्सव से न केवल मेरे घर का मान बढ़ा बल्कि मुझे और मेरे परिवार को भगवान की भक्ति और पूजन करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

देवलोक वासी जयलाल मालाकार, लालमेन मालाकार, टुकाराम मालाकार, त्रिलोचन मालाकार, पनिक राम चौधरी, रेवाराम बरेठ, नारद निषाद, नान्हू निषाद,मधुसूदन निषाद कंवलसिंह बरेठ दुर्योधन विश्वकर्मा, छोटू सिदार इत्यादि के द्वारा इस उत्सव की शुरुआत किया गया था, झुला रथ उत्सव को सफल बनाने में नानदाऊ मालाकार, खीरराम मालाकार, टेकराम मालाकार, सुदर्शन पटेल, मुनू बाबू पटेल, लाल कुमार पटेल, पितबासो मालाकार,

सुनील पटेल, सुदामा मालाकार, कीर्तन मालाकार, सुकमुनी मालाकार, मनोज मालाकार, गजानंद मालाकार, सहनूराम मालाकार, बोधीराम मालाकार अमिलाल साहू, टीकाराम साहू, सुशीपाल सिदार, गोसाईं बरेठ बोधीराम मालाकार, हरिलाल चौधरी, गणेश पटेल, मनचीत मालाकार, नरसिंह साहू, शक्राजीत मालाकार के साथ सपरदा पार्टी के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही।
       

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: