छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जिला भाजपा की कार्यसमिति घोषित, विकास व जतिन बने महामंत्री, अरूण-विलिस-नरेश व विनायक बने उपाध्यक्ष

IMG 20250811 WA0002

रायगढ़। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश भाजपा ने जिला कार्यकारिणी की आज घोषणा कर दी है। जिला अध्यक्ष अरूणधर दीवान की टीम में विकास केडिय़ा व जतिन कुमार साव को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं अरूण कातोरे एवं विलिस गुप्ता सहित 6 उपाध्यक्ष 6 मंत्री, प्रवक्ता व कार्यलय मंत्री की नियुक्ति की गई है। भाजपा के जिला अध्यक्ष के पद पर अरूण धर दीवान की ताजपोशी होने के बाद से ही जिला महामंत्री व अन्य पदों पर नियुक्ति को लेकर कई प्रकार के कयास लगाये जा रहे थे। वहीं जिला कार्यकारिणी के घोषणा की संभी को बेसब्री से इंतजार था।

आखिरकार अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय तथा जिला भाजपा अध्यक्ष अरूण धर दीवान के अनुमोदन के बाद रविवार को प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने रायगढ़ जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। पार्टी ने दूसरी पंक्ति के युवा वर्ग पर विश्वास जताते हुए 18 सदस्यीय जिला कार्यकारणी में जहां युवाओं को मौका दिया गया है तो वहीं पांच महिलाओं को भी स्थान मिला है।

प्रदेश कार्यालय से जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष अरुण धर दीवान की टीम में युवा नेता विकास केडिय़ा व जतिन कुमार साव को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कार्यकारणी में आधा दर्जन उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है जिसमें अरुण कातोरे, विलिस गुप्ता, नरेश पंडा, श्रीमती नीलम रंजू संजय, विनायक पटनायक व गोकुल यादव के नाम शामिल है। इसके आलावा 6 मंत्री नियुक्त किये गये है जिसमें पवन शर्मा, स्नेहलता शर्मा, रीना भगत, गायत्री केशरवानी व कमला राठिया शामिल है।

वहीं सनत नायक कोषाध्यक्ष, बब्बल चंद्रप्रकाश पाण्डेय प्रवक्ता तथा दिबेश सोलंकी कार्यालय मंत्री नियुक्त किये गये है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: