- गौतम चौक में द्वितीय वर्ष का आयोजन, कर्मा नृत्य की रहेगी विशेष प्रस्तुति
खरसिया, 26 अगस्त 2026। ग्राम दर्रामुड़ा के गौतम चौक में आज बुधवार को द्वितीय वर्ष का सार्वजनिक झूला रथ यात्रा महोत्सव-2026 आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर महोत्सव में शामिल होने और धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
महोत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कर्मा नृत्य की शानदार प्रस्तुति रहेगी, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी पारंपरिक लोक संस्कृति और कला का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में आचार्य (महाराज) श्री भुवनदास वैष्णव, श्री खुलेश्वर दास वैष्णव एवं श्री पीलादास वैष्णव की उपस्थिति रहेगी।
आयोजकों ने बताया कि सार्वजनिक झूला रथ यात्रा महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक लोककला को बढ़ावा देना भी है। महोत्सव में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
स्थान: ग्राम दर्रामुड़ा, गौतम चौक
दिनांक: 26 अगस्त 2026, बुधवार
विशेष आकर्षण: कर्मा नृत्य की प्रस्तुति
समस्त ग्रामवासियों की ओर से श्रद्धालुओं से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

























You must be logged in to post a comment.