छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में धामा माई धाम में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, विशाल भंडारे का आयोजन

Untitleddesign 20260220 234626 0000

खरसिया। खरसिया स्थित श्री धामा माई धाम मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आज तीसरे दिन विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा के साथ समापन हुआ। सुबह पूजा-अर्चना, हवन और मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं में प्राण प्रतिष्ठा की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह मंदिर पहुंचे और माँ के समक्ष पूजा कर आशीर्वाद लिया। पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह नाश्ते से लेकर दोपहर और रात्रि भोजन तक श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई। मिठाई सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए। कार्यक्रम में नगर के बच्चे, महिलाएँ, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंदिर समिति द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से की गई थीं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: