छोड़कर सामग्री पर जाएँ

डेंगू पर शुरू हुई राजनीति: भाजपा का आरोप- महापौर ने ध्यान नहीं दिया, कांग्रेस ने कहा-अधिकारियों को कोई मतलब नहीं

IMG 20240805 WA0011

रायगढ़। रायगढ़ में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जनवरी से अब तक की स्थिति में लगभग ढाई सौ मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब इसे लेकर निगम के भाजपा, कांग्रेस के पार्षदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो चुका है। भाजपा के नेता डेंगू के बढऩे से नगर निगम को दोषी मान रहे हैं तो कांग्रेस के नेता निगम के तैयारी और कार्यप्रणाली को गलत बता रहे हैं। यही कारण है कि पिछले दिनों डेंगू को लेकर निगम में हुई बैठक में काफी तनातनी देखने को मिली। वहीं निगम की महापौर जानकी काटजू ने तो स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाया।

कांग्रेस के पार्षद और एमआईसी सदस्य संजय देवांगन का कहना है कि निगम के स्वास्थ्य विभाग में कोई जवाबदेह अधिकारी नहीं है। एमआईसी के पदाधिकारियों से निगम के अधिकारियों को कोई मतलब नहीं है। किसी भी काम के लिए पूछा नहीं जाता। निगम के उप नेता प्रतिपक्ष सीनू राव का कहना है कि बरसात से पहले तैयारियां करनी थी। महापौर को सभी वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर डेंगू की रोकथाम के लिए रणनीति बनानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। महापौर ने ध्यान ही नहीं दिया। नगर निगम ही इसके लिए दोषी है।

एमआईसी सदस्य और स्वास्थ्य प्रभारी रत्थू जायसवाल का कहना है कि जुलाई के शुरू से ही निगम के अधिकारियों को दवा छिडक़ाव और फॉगिंग के लिए पत्र लिखकर अवगत कराया जा रहा था, पर इसे निगम ने गंभीरता से नहीं लिया। अब डेंगू के बढऩे के बाद जब बैठक हुई तो निगम द्वारा ध्यान दिया जा रहा। वार्ड क्रमांक 23 के भाजपा पार्षद पंकज कंकरवाल का कहना है कि जब नगर निगम को मालूम है कि हर साल डेंगू की स्थिति बनती है तो पहले से इसके लिए तैयारी करनी थी। जब डेंगू आता है तब ही जागते हैं। वहीं आमजनों को भी जागरूक रहते हुए आसपास साफ-सफाई रखने की जरूरत है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: