छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सहदेव पाली छातामुरा क्षेत्र में प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ लोगों ने मोर्चा खोला

IMG 20240806 WA0012

रायगढ़। सहदेवपाली छातामुरा क्षेत्र में शराब दुकान खोलने के लिए प्रशासन द्वारा स्थल चयन करने की जानकारी मिलने पर वार्डवासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस वार्ड में राईस मिल सहित कई छोटे बड़े संस्थान संचालित है। क्षेत्र में शराब दुकान व अहाता खुलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होगा और महिलाओं का निर्भीकता से आना-जाना दुश्वार हो जायेगा। वार्ड के लोगों ने इस क्षेत्र में शराब दुकान न खोलने की जिला प्रशासन से मांग की है।

वार्ड क्रमांक 41 सहदेवपाली छातामुरा में तालाब के पास प्रशासन ने शराब दुकान खोलने प्रस्तावित किया है। इस बात की जानकारी वार्डवासियों को मिलते ही क्षेत्र के लोग प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में उतर आये हैं। क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि यह क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है तथा इस क्षेत्र में कई राईस मिल, तेल मिल सहित अन्य छोटे बड़े संस्थान संचालित होते हैं जिनमें महिलाएं भी काम करने के लिए आती जाती है। इसके अतिरिक्त यहां आंगनबाड़ी व स्कूल भी संचालित होता है।

शराब दुकान खुलने से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ेगा। वहीं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहेगा जिससे महिलाएं निर्भीक होकर वहां से नहीं गुजर पायेंगी। वार्ड वासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त क्षेत्र में शराब दुकान न खोली जाए। वहीं मांग नहीं माने जाने पर वार्डवासियों द्वारा सडक़ पर उतर कर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: