छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पत्थलगांव के किसानों को मिला नहर मुआवजे का चेक

1725358886 4ed7c3848a4adcaec9ba
  • डूमरबहार, बिलडेगी और सूरजगढ़ के 200 से अधिक कृषकों को 46 लाख से अधिक की राशि का वितरण
  • किसानों ने मुख्यमंत्री श्री साय को दिया धन्यवाद

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। खेती किसानी में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिले इसके लिए पत्थलगांव क्षेत्र के किसानों को विगत दिवस जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित नहर के मुआवजा राशि का वितरण कृषकों को किया गया।

पत्थलगांव क्षेत्र के किसानों को नहर निर्माण के लिए मुआवजा राशि वितरित की गई। डूमरबहार, बिलडेगी और सूरजगढ़ के लगभग 200 किसानों को 46 लाख 43 हजार 951 रुपये के चेक दिए गए। यह राशि किसानों को विधायक श्रीमती गोमती साय द्वारा वितरित की गई। राशि मिलने पर किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने सरकार द्वारा भूमिहीन किसानों को दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 10,000 रुपये वार्षिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, अंत्योदय और प्राथमिकता राशनकार्डधारी 68 लाख परिवारों को आगामी पांच वर्षों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का भी निर्णय लिया गया है।
प्रदेश सरकार ने अपने वादों को पूरा करते हुए किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ की मान से धान की खरीद की है। इस वर्ष प्रदेश में रिकॉर्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। प्रदेश की कृषि हितैषी नीतियों के कारण किसानों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता की झलक दिखाई दे रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: