छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन कांग्रेस की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में एक बड़ी चूक सामने आई है। बरमकेला नगर पंचायत, जो महिला आरक्षित सीट है, वहां कांग्रेस ने पुरुष प्रत्याशी मनोहर नायक का नाम घोषित कर दिया। इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा,
“कांग्रेस ने बरमकेला नगर पंचायत की महिला सीट पर मनोहर नायक को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. लगता है कोई टाइपिंग एरर है।” वित्त मंत्री चौधरी ने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को टैग करते हुए लिखा कि “अगर टाइपिंग एरर होगा तो थोड़ा ठीक कर लेवें।”
जब इस मामले की पड़ताल की गई, तो सच सामने आया। दरअसल, कांग्रेस ने बरमकेला से सत्यभामा को प्रत्याशी घोषित किया है, जिनका पूरा नाम सत्यभामा मनोहर नायक है। सूची में गलती से सत्यभामा का नाम छोड़कर उनके पति का नाम लिखा गया, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। यह गलती कांग्रेस की ओर से जारी सूची में हुई टाइपिंग एरर मानी जा रही है। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

























You must be logged in to post a comment.