छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छातामुड़ा शराब भट्ठी के पास ट्रेलर ने रौंदा, युवक की मौत, एक गंभीर

1557133 accident

रायगढ़। तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सडक़ पर जा रहे दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थानांतर्गत टुरकुमुड़ा निवासी गणेश दास महंत अपने साथी पीताम्बर सिदार के साथ शनिवार की रात को तकरीबन साढ़े

9 बजे घूमते हुए छातामुड़ा शराब भट्ठी के सामने पहुंचे थे और रायगढ़-सारंगढ़ मेनरोड के डिवाईडर में बैठे थे। वहीं कुछ देर बाद जैसे ही वे वापस टुरकूमुड़ा वापस जाने लगे इसी दौरान रायगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर (क्रमांक ओडी 16 एम 8928) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों युवकों को ठोकर मार दिया। ट्रेलर की ठोकर से गणेश दास महंत को गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं पीताम्बर सिदार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।

आस पास के लोगों ने तत्काल दोनों को मेडिकल कॉलेज हास्पिटल पहुंचाया जहां पीताम्बर दास को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना पर जुटमिल पुलिस ने गणेश दास महंत के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है तथा ट्रेलर चालक के विरूद्ध जुर्म दर्ज करते हुए मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: