छोड़कर सामग्री पर जाएँ

विधायक उमेश पटेल के निर्देश पर बड़े जामपाली में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

IMG 20261026 WA0002 1
  • बिजली सप्लाई ठप होने से पेयजल और रोजमर्रा के कामों में हो रही थी परेशानी, सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड ने भी किया सहयोग

खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़े जामपाली के मतवार पारा में तालाब किनारे स्थित खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। इससे कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण परेशान ग्रामीणों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने इस समस्या को खरसिया विधायक उमेश पटेल के सामने रखा था। इसके बाद विधायक ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके बाद अगले ही दिन नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया।

ट्रांसफार्मर खराब होने से बढ़ी परेशानी
ग्राम बड़े जामपाली के मतवार पारा में तालाब किनारे लगा ट्रांसफार्मर पिछले कुछ दिनों से खराब था। इसके चलते क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई थी। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को पीने का पानी जुटाने से लेकर नहाने-धोने और भोजन तैयार करने जैसे रोजमर्रा के कामों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, रात के समय अंधेरे के कारण भी परेशानी बढ़ गई थी। ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या के समाधान की उम्मीद कर रहे थे।

विधायक उमेश पटेल ने दिए तत्काल निर्देश
समस्या के समाधान के लिए 25 अक्टूबर 2026, रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता ठंडाराम पटेल के नेतृत्व में ग्रामीण नंदेली हाउस पहुंचे और विधायक उमेश पटेल को खराब ट्रांसफार्मर की स्थिति से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में हंसराम राठिया, आगूराम यादव, रामनाथ यादव, राममिलन भारद्वाज, कीर्तन महंत, केसर लाल राठिया, मनीष सिदार और विक्रम राठिया सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे। ग्रामीणों की परेशानी सुनने के बाद विधायक उमेश पटेल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद 26 अक्टूबर, सोमवार को नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया।

सारडा कंपनी ने भी किया सहयोग
नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया के दौरान सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड कंपनी ने भी सहयोग किया। विधायक के निर्देश और कंपनी के सहयोग से ट्रांसफार्मर बदलने का काम पूरा हुआ। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए विधायक उमेश पटेल के प्रति आभार जताया। साथ ही ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान सहयोग देने वाली कंपनी का भी धन्यवाद किया। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद के साथ ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों से जुड़ी परेशानियों से राहत मिली है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: