छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता : दूसरे दिन बास्केटबॉल और फुटबॉल में कांकेर का दबदबा, टेबल टेनिस में रायगढ़ को स्वर्ण

IMG 20261028 WA0044

रायगढ़। घरघोड़ा विकासखंड स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छर्राटांगर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं के कड़े और रोमांचक मुकाबले हुए। आठ क्लस्टरों के लगभग 515 बालक खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन कांकेर क्लस्टर ने टीम स्पर्धाओं में दबदबा बनाते हुए बास्केटबॉल, फुटबॉल और खो-खो में जीत हासिल की, वहीं टेबल टेनिस में रायगढ़ के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

टीम स्पर्धाओं में कांकेर रहा अव्वल

प्रतियोगिता के दूसरे दिन टीम स्पर्धाओं में कांकेर क्लस्टर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। बास्केटबॉल स्पर्धा में कांकेर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बस्तर दूसरे और बलरामपुर तीसरे स्थान पर रहा। फुटबॉल प्रतियोगिता में भी कांकेर क्लस्टर विजेता बना। इसमें बलरामपुर ने दूसरा और सुकमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खो-खो प्रतियोगिता में भी कांकेर क्लस्टर पहले स्थान पर रहा, जबकि धमतरी दूसरे और बलरामपुर तीसरे स्थान पर रहे।

टेबल टेनिस में रायगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा

टेबल टेनिस के अंडर-19 बालक एकल वर्ग में रायगढ़ के विनय कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के दीपक कुमार सरुता दूसरे और बलरामपुर के अनोष कुजूर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 युगल वर्ग में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के दीपक कुमार सरुता और शशांक पैंकरा की जोड़ी विजेता बनी, जबकि बस्तर के राहुल और अर्जुन दूसरे तथा रायगढ़ के कन्हैया राठिया और विनय कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-14 एकल वर्ग में रायगढ़ के सागर ध्रुव ने स्वर्ण पदक जीता। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विनायक पैंकरा दूसरे और सरगुजा के रूपेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-14 युगल वर्ग में रायगढ़ के सागर ध्रुव और तुषारांशु ध्रुव की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। बलरामपुर के गुरु गोविंद सिंह और चंद्रशेखर दूसरे तथा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विनायक पैंकरा और आदित्य कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

शतरंज और योग स्पर्धाओं के परिणाम

शतरंज के अंडर-14 बालक वर्ग में एकलव्य विद्यालय मैनपाट के आकाश टोप्पो प्रथम, धमतरी क्लस्टर के भोरिंग विद्यालय के कुणाल ठाकुर द्वितीय और कांकेर क्लस्टर के अंतागढ़ विद्यालय के तामेश्वर कोरेटी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्लस्टर के एकलव्य विद्यालय छुरीकला के नारद सिंह ने पहला स्थान पाया। कांकेर क्लस्टर के अंतागढ़ विद्यालय के साहिल कुमार नरेटी दूसरे और धमतरी क्लस्टर के मैनपुर विद्यालय के येसुर्या धु्रवा तीसरे स्थान पर रहे।

योग स्पर्धाओं में सरगुजा क्लस्टर का दबदबा रहा। आर्टिस्टिक पेयर के अंडर-14 वर्ग में सरगुजा क्लस्टर के आशीष कुमार और प्रिंस खलखो की जोड़ी प्रथम रही। अंडर-19 आर्टिस्टिक पेयर में भी सरगुजा के सुकराम और प्रियांजल की जोड़ी पहले स्थान पर रही। रिदमिक योग के अंडर-14 वर्ग में सरगुजा के आशीष कुमार और प्रिंस खलखो की टीम तथा अंडर-19 वर्ग में सरगुजा के सुकराम, प्रियांजल और तनवीर की टीम विजेता बनी।

छर्राटांगर में 27 से 29 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के प्राचार्य मनीराम जांगड़े के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। खेल स्पर्धाओं के आयोजन में पीईटी शिक्षक एस. एक्का, स्वराज कुमार सिंह, घनश्याम लखेरा, अनुराग शर्मा सहित तकनीकी अधिकारी सहयोग दे रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 29 अक्टूबर को होगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: