छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर रामरिका के इलाज के लिए मिली आर्थिक सहायता राशि

1725468805 e7f6e87aac8e97581724
  • मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया से बीमारी के ईलाज के लिए लगाई थी सहायता की गुहार
  • आर्थिक सहायता मिलने पर जताया मुख्यमंत्री साय का आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लगातार क्षेत्र के लोगों को स्वास्थय संबंधी इलाज के लिए लाभ मिल रहा है, जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम लपई की निवासी रामरिका बाई ने अपने इलाज के लिए मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आकर आर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी। जिस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर रामरिका बाई को बीमारी के इलाज के लिए 20 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने की अनुशंसा की गई। जिस पर बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया से रामरिका को उपचार हेतु चेक प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अपना आवेदन बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत करते हैं। आवेदन प्रस्तुत होने के साथ ही 5 मिनट के अंदर कार्यवाही करते हुए दूरभाष द्वारा संपर्क कर संपूर्ण जानकारी लेकर स्वास्थ्य संबंधित निराकरण हेतु संबंधित चिकित्सा अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारी से संपर्क करते हुए मरीजों की चिंताओं का निराकरण किया जाता है। स्वास्थ्य संबंधित समस्या का समाधान हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में उपचार उपलब्ध कराने के साथ मरीजों को जिले के बाहर रायपुर एवं अन्य नजदीकी जिले अंबिकापुर, रायगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्य जैसे रांची में भी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती है। जिसके अंतर्गत फरवरी 2024 से अगस्त माह तक 1 हजार 23 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में जन्म से चलने फिरने में असमर्थ करिश्मा बाई की मां राजमेत बाई ने भी अपनी पुत्री के लिए सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की थी। जिस पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय द्वारा तत्काल ट्राई सायकल उपलब्ध कराया गया।

1725468785 e95c3ad178389b95a45d321609974310063653

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: