रायगढ़। रायगढ़ जिले के ग्राम बादमाल, पोस्ट रेंगालपाली, जिला रायगढ़ निवासी मोहन सिदार (उम्र 30 वर्ष), पिता भगबतिया सिदार का आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से असामयिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय मोहन सिदार अपने परिवार के तीन भाइयों में मंझले थे तथा एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे। वे एनटीपीसी के एचआर विभाग में कार्यरत थे, जहां अपनी ईमानदार कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और सरल स्वभाव के कारण वे सहकर्मियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका व्यवहार हमेशा मधुर और सहयोगी रहा। वे समाज और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे। उनके निधन से न केवल परिवार को बल्कि समाज और कार्यस्थल को भी अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

Latest News
राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं को लक्ष्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनानी होगी: ओपी चौधरी
6 जुलाई 2026
राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले महामानव पंडित मुखर्जी को श्रद्धांजलि: ओपी चौधरी
6 जुलाई 2026
रफ्तार का कहर: ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, दो युवकों की मौत, एक जिंदगी की जंग लड़ रहा
6 जुलाई 2026
















