छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ट्रेन का इंतजार कर रहा था तस्कर, रायगढ़ स्टेशन पर GRP ने दबोचा, बैग खुलते ही निकला 4 लाख का गांजा

E0A486E0A4B0E0A58BE0A4AAE0A580 1

रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कथित तौर पर ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहा था, लेकिन ट्रेन में सवार होने से पहले ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे प्लेटफॉर्म नंबर-2 से दबोच लिया। उसके कब्जे से 8.160 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। जीआरपी के मुताबिक, रविवार सुबह सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा है और उसके बैग में मादक पदार्थ रखा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम रेलवे स्टेशन पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर युवक की पहचान कर उसे रोक लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिनोद बाघ (27) निवासी बनबहाल, ओडिशा बताया। तलाशी के दौरान उसके नीले रंग के पिट्ठू बैग से अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल 8.160 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहा था। उसके पास से अकोला तक का रेल टिकट भी मिला है, जिससे पुलिस को तस्करी के रूट की पुष्टि करने में मदद मिली।

इसके बाद जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया। जीआरपी थाना प्रभारी बी.आर. बोर्झा ने बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला गया है। जांच में सामने आया कि वह पहले भी गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा किसे पहुंचाया जाना था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: