छोड़कर सामग्री पर जाएँ

विधायक उमेश पटेल की पहल से छुहीपाली में नया ट्रांसफार्मर : ग्रामीणों में हर्ष

1000598616
  • विधायक उमेश पटेल को दिया धन्यवाद

नंदेली। पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल की पहल से विधानसभा क्षेत्र खरसिया के ग्राम छुहीपाली (ननसिया) में देवलास के पास ट्रांसफार्मर लगने से ग्राम के लोगों में भारी हर्ष है। विदित हो कि मुख्य बस्ती में ट्रांसफार्मर से विद्युत सप्लाई होती है जिससे ग्रामीण जनों को पानी की समस्या से निजात मिला है।

खरसिया विधायक उमेश पटेल जी से ग्राम छुहीपाली -ननसिया निवासी नवीन पटेल, प्रतिनिधि चिंतामणी पटेल, सुरेश पटेल, राधे पटेल, बाबूलाल पटेल, दीनदयाल पटेल एवं अन्य ग्राम वासी द्वारा ट्रांसफार्मर जलने की सूचना देने के उपरांत विधायक उमेश पटेल ने विद्युत विभाग के अधिकारी बलराम साहू एवं संबंधितों को निर्देशित करते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए कहा, जिस पर विभाग द्वारा विधायक उमेश पटेल के निर्देश पर ग्रामवासियों के भावना के अनुरूप ट्रांसफार्मर लगाये जाने पर ग्राम में अत्यंत हर्ष व्याप्त है। ग्रामीण जनों द्वारा अपने प्रिय विधायक जी को विशेष धन्यवाद देते हुए कृतज्ञता व्यक्त की गई है वहीं बिजली विभाग वालों को भी ट्रांसफार्मर लगाने के लिए साधुवाद कहा है।

transformer chuhipali6930051357695885037

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: