छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नवीन जिंदल बनाएंगे रायगढ़ में कौशल विकास केंद्र

IMG 20240801 WA0002
  • लोकसभा में अपने बाबूजी का नाम लेकर लिया प्रण, कुरुक्षेत्र और रायगढ़ में होगी स्थापना

रायगढ़। कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने लोकसभा में प्रण लिया है। उन्होंने कहा है कि कुरुक्षेत्र और रायगढ़ में वे उच्च स्तरीय कौशल विकास केंद्र की स्थापना करेंगे। नवीन जिंदल देश के दिग्गज उद्योगपतियों में शुमार हैं। उनकी कंपनी जिंदल स्टील एंड पावर ने भारतीय रेलवे के लिए बड़े-बड़े सप्लाई ऑर्डर पूरे किए हैं। लोकसभा चुनावों में उन्होंने भाजपा की टिकट पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र से जीत दर्ज की है। लोकसभा सत्र के दौरान उन्होंने कौशल विकास पर चर्चा में भाग लिया।

उन्होंने सदन में सबसे पहले अपने पिता ओम प्रकाश जिंदल का नाम लेकर कहा कि उन्हें अपने बाबूजी की याद आ रही है जिन्होंने हल चलाने से लेकर स्टील उद्योग लगाने तक का काम किया। वे उद्योग में काम करने वालों को विश्वकर्मा का स्वरूप मानते थे। देश को स्टील उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। उनके नाम पर संकल्प लेते हुए नवीन जिंदल ने ऐलान किया कि वे अपने कर्मक्षेत्र

कुरुक्षेत्र और रायगढ़ में देश ही नहीं दुनिया के सबसे अच्छे कौशल विकास केंद्र स्थापित करेंगे। उनकी इस घोषणा के बाद कहा जा रहा है कि रायगढ़ में उन युवाओं को इससे लाभ होगा जो स्वयं को उद्योगों के अनुकूल बनाने जिले से बाहर जाने को मजबूर हैं। वर्तमान में कौशल विकास के नाम पर केवल आईटीआई ही चल रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

न्यूज एडिटर

विकास पाण्डेय ने RIG24 Media Network से Journalism की शुरुआत की। Finance (NBFC) क्षेत्र में 15 वर्षों के अनुभव के बाद उन्होंने BJMC की Professional Degree प्राप्त की। अक्टूबर 2021 से वे ‘केलो प्रवाह’ की Digital Journalism से जुड़े हैं और Web News Portal के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे क्षेत्रीय घटनाक्रम, Exclusive Reports, Politics, Finance, Infrastructure, Employment, Development, Crime और जनहित के मुद्दों पर निरंतर लेखन करते हैं।

Share: