छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कैमरे में कैद हुआ प्रकृति का कहर: आसमान से गोलियों की तरह होने लगी बिजली की बौछार.. Watch Live Video

IMG 20240914 WA0001

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तो काफी मजेदार होते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनको देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कई बार प्रकृति की अद्भुत घटनाएं भी कैमरे में कैद हो जाती हैं। प्रकृति अपने आप में कई तरह के रंग समेटे हुए है। प्रकृति का सौम्य और खूबसूरत रूप लोगों का मन मोह लेता है। वहीं कई बार प्रकृति का खतरनाक रूप भी देखने को मिलता है। आपने भी कई बार प्रकृति का रौद्र रूप देखा होगा। आसमानी बिजली गिरने, तूफान और भूकंप के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में प्रकृति का ऐसा रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर कई यूजर्स सहम गए। आपने भी सोशल मीडिया पर आसमान से बिजली गिरने के कई वीडियो देखे होंगे। इनमें अचानक किसी पेड या अन्य जगह पर बिजली गिरती देखी जाती है। इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है लेकिन थोड़ा अलग है। दरअसल, एक जगह आसमान से इस तरह से बिजली गिरी मानों कोई गोलियां चला रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान से एक ही जगह कई बार बिजली गिर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूर छत पर कुछ लोग खड़े हैं। उनमें से कोई वीडियो बना रहा है। तभी बिजली गिरने की घटना कैमरे में कैद हो गई। बिजली गिरने के बाद शख्स ने कैमरे को जूम करके दिखाया। इसमें दिखाई दे रहा है कि बिजली किसी पेड़ पर गिरी और पेड़ में आग लगती दिखाई दे रही है।

बिजली गिरने के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं बहुत से ग इस पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: