छोड़कर सामग्री पर जाएँ

CGBSE 12वीं मेरिट लिस्ट में नंदेली की बेटी शीतल साहू ने लहराया परचम, 96.8% अंकों के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

नंदेली स्कूल
  • पूर्व मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल ने विद्यालय पहुंचकर दी बधाई, क्षेत्र में खुशी की लहर

नंदेली- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी हायर सेकेंडरी कक्षाओं की मेरिट सूची में महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली के कक्षा बारहवीं की छात्रा कु. शीतल साहू ने टॉप 10 में अपना नाम दर्ज कर विद्यालय का नाम रौशन किया। कहते हैं कि जीवन में संघर्ष जितना कठिन होगा सफलता उतनी ही ऊंची और शानदार होगी। ऐसे ही जुनून व जोश से भरे विद्यालय की छात्रा कु.शीतल साहू ने 96.8% के साथ शानदार सफलता हासिल किया।

शीतल साहू के मैरिट सूची में आने से विद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार पांडे प्रधान पाठक सीताराम सारथी तथा शिक्षक शिक्षिकाओं समेत शालेय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय की यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है कि विद्यालय की छात्रा ने अपना नाम छत्तीसगढ़ टाप-10 में दर्ज कराया।

शीतल साहू को उसकी उपलब्धि के लिए बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने शीतल साहू को विद्यालय पहुंचकर बधाई दिये। उन्होंने खरसिया समेत रायगढ़ जिले को गौरवान्वित करने वाली शीतल साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

शीतल साहू को बधाई देने वालों में ग्राम पंचायत नंदेली के सरपंच व विद्यालय के संरक्षक सुदर्शन पटेल, संरक्षक उम्मेद पटेल समिति अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल उपाध्यक्ष सुनील पटेल, कोषाध्यक्ष खगपति मालाकार, सचिव प्रदीप पटेल, उमाशंकर पटेल, एकनाथ पटेल, लालकुमार पटेल, राकेश पटेल, दीपेश यादव, कन्हैया पटेल, ओशाराम यादव, शौकी श्रीवास, ने विद्यालय पहुंचकर शीतल साहू को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किये।

img 20260429 wa00784443874702784554375

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: