छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ इस्पात का फर्नेस पंक्चर, बाल-बाल बचे चार मजदूर, अचानक धुआं निकलने से मची भगदड़, ब्लास्ट होने की आशंका से भागे मजदूर

E0A4B0E0A4BEE0A4AFE0A497E0A4A2E0A4BCE0A487E0A4B8E0A58DE0A4AAE0A4BEE0A4A4E0A4AEE0A587E0A482E0A4B9E0A4BEE0A4A6E0A4B8E0A4BE

रायगढ़। बुधवार दोपहर को रायगढ़ इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा होते-होते रह गया। फर्नेस पंक्चर होने से अचानक धुआं निकलने लगा। इसे देखकर मजदूरों में हडक़ंप मच गया। प्लांट के अंदर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस वजह से चार मजदूर घायल हो गए जिनको अपेक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। उद्योगों में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। कभी प्लांट प्रबंधन की लापरवाही से तो कभी तकनीकी खराबी से संयंत्रों में हादसे हो रहे हैं। महालक्ष्मी कास्टिंग में दीवार गिरने से गर्भवती की मौत का मामला ठंडा भी नहीं हो पाया था कि रायगढ़ इस्पात में हादसा हो गया। बुधवार दोपहर प्लांट में फर्नेस के नीचे से रॉ मटेरियल लीक होने लगा।

अचानक से गर्म तरल धातु रिसने के कारण ऑपरेटर ने मजदूरों को अलर्ट कर दिया। फर्नेस से गर्म भाप निकलने लगी। फर्नेस पंक्चर होने की वजह से मजदूरों में हडक़ंप मच गया। डर के मारे एक मजदूर ऊंचाई से कूद गया। उसका हाथ टूट गया। करीब 30 मीटर दूर दो-तीन मजदूर क्रेन ऑपरेट करने में लगे थे। फर्नेस से तेजी से निकली भाप से वे लोग झुलस गए। मिली जानकारी के मुताबिक श्रमिक दस प्रश तक जले हैं। आनन-फानन में फर्नेस को बंद करके मजदूरों को अपेक्स अस्पताल ले जाया गया। हादसे में क्रेन ऑपरेटर फूलेंद्र कुमार निवासी उप्र, सीनियर फिटर अमरेश कुमार उप्र, इलेक्ट्रिशियन फिरोज आलम खान उप्र और क्रेन ऑपरेटर रामनाथ सूर्यवंशी घायल हुए हैं। तीन लोगों को बुधवार शाम को ही छुट्टी दे दी गई। उस मजदूर को एडमिट रखा गया है जिसका हाथ टूटा था।

आईएचएसडी टीम ने किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने घटनास्थल का जायजा लिया। दरअसल फर्नेस नीचे से पंक्चर था। रेमिंग मास की लाइन क्रैक होने की वजह से ऐसा होने का अनुमान है। फर्नेस की कूलिंग के लिए लगे कॉपर पाइप में पानी चलता रहता है। संभव है कि फर्नेस पंक्चर होने के बाद यह पानी संपर्क में आया होगा, जिससे गर्म भाप तेजी से निकली। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद ही यह टर्न होने वाला था। पहले ही पंक्चर का पता चल जाने की वजह से ज्यादा मजदूरों को चोटें नहीं आई।

प्लांट प्रबंधन को नोटिस
पिछले दिनों कई हादसे ऐसे हुए हैं जिनमें अप्रशिक्षित कर्मचारी और घटिया क्वालिटी की मशीनें वजह बनी थी। इस बार भी औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने प्लांट प्रबंधन को नोटिस देकर जवाब मांगा है। प्लांट की मशीनरी की जांच भी की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: