छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नंदेली की बेटी पायल सिदार ने रचा इतिहास : नवोदय विद्यालय में शानदार चयन, गांव और स्कूल का बढ़ाया मान

IMG 20260317 WA0008 1

रायगढ़/नंदेली – बहुत ही गर्व की बात है कि महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नन्देली के कक्षा पांचवी में अध्ययनरत छात्रा पायल सिदार का अगामि कक्षा छठवीं के लिए नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। विदित हो की पायल सिदार नंदेली के सहनू राम सिदार की सुपुत्री है यह काफी मेहनती व होनहार छात्रा है अपनी सूझबूझ व लगन पूर्वक तैयारी करते हुए नवोदय विद्यालय की परीक्षा दिलाई और आल ओवर नौवां रैंक से सफलता प्राप्त की।

यहां हम बताना चाहेंगे कि महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नन्देली में पिछले कई वर्षों से नवोदय में चयन होता रहा है, इस विद्यालय में स्कूल शिक्षा साथ साथ नवोदय विद्यालय की भी तैयारियां जोरों से कराई जाती है। महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नन्देली की छात्रा पायल सिदार के नवोदय में चयन होने पर पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल जी ने शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं। ग्राम पंचायत नंदेली के सरपंच सुदर्शन पटेल जी सहित जनपद सदस्य गंगाबाई पटेल ने भी पायल सिदार को बधाई दिये हैं।

पायल सिदार का नवोदय में चयन होना विद्यालय के लिए गर्व की बात है इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन से उम्मेद राम पटेल, प्रेमशंकर पटेल, सुनील पटेल, खगपति मालाकार, प्रदीप पटेल उमाशंकर पटेल के साथ विद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार पांडे, प्रधान पाठक सीताराम सारथी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: