खरसिया। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर प्राचार्य डॉ. राकेश तिवारी, नोडल अधिकारी जी.एस.राठिया के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो.एम.एल.पटेल के नेतृत्व में ग्राम जबलपुर में आयोजन हो रहा है। चतुर्थ दिवस का शुभारंभ योग, व्यायाम एवं प्रभात फेरी के साथ प्रारंभ हुआ। परियोजना कार्य में गांव की गलियों की साफ सफाई किया गया। बौद्धिक परिचर्चा में आमंत्रित अतिथि आदरणीय एच.एल. डनसेना जी सेवानिवृत्ति व्याख्याता ने नारी उत्पीड़न पर विस्तृत विचार साझा किया, उन्होंने वैदिक युग से लेकर आधुनिक युग तक नारियों की स्थिति का वर्णन किया। विभिन्न स्लोगन के माध्यम से उन्होंने नारियों के महत्व को व्यक्त किया।
उद्बोधन के अगली कड़ी में श्री रोमी जायसवाल जी व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोड़का ने सरस्वती मंत्र से अपना व्याख्यान प्रारंभ किया। उन्होंने नारी की महत्व को विभिन्न श्लोक एवं संगीतमय कविता से व्यक्त किया उनकी संगीत में गीतों को सुनकर स्वयंसेवक भाव विभोर हो गए। नारी उत्पीड़न विषय पर अपना विचार व्यक्त किया। महात्मा गांधी ग्रुप से प्रतिभा पटेल, रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप से पल्लवी राठिया, स्वामी विवेकानंद ग्रुप से रीतू सूर्यवंशी एवं रानी दुर्गावती ग्रुप से सुमित राठिया ने नारी उत्पीड़न विषय पर अपना विचार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बौद्धिक परिचर्चा में आमंत्रित सभी अतिथियों को सहभागिता प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक विद्यालय जबलपुर के समस्त स्टाफ को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवकों ने गीत भजन गजल संगीत प्रस्तुत कर अपने अंदर में छपी भाई को दूर करने का प्रयास किया। कार्यक्रम का सफल मनसंचालन रानी महंत और गुणनिधि ने किया। आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो डिंपल अग्रवाल एवं श्रीमती जयश्री माझी मैडम की गरिमामयी में उपस्थिति रही।























