छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पानी के फेर में पी लिया कीटनाशक, वृद्ध की मौत 

RaigarhMedicalCollegekelopravah

रायगढ़। पानी के फेर में कीटनाशक पी जाने से हालत बिगड़ने पर वृद्ध का अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए आखिरकार उसके सांसों की लडिय़ां टूट कर बिखर गई। अस्पताल से मिली तहरीर पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थानांतर्गत ग्राम देवगांव निवासी लोकनाथ नायक (उम्र 60 वर्ष) खेती किसानी का काम करता था।

विगत 9 तारीख को लोकनाथ घर पर आराम कर रहा था तथा शाम को लगभग 5 बजे वह उठा और पानी के फेर में कीटनाशक दवा पी गया। वृद्ध की हालत बिगडऩे पर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तब उसे तत्काल बरमकेला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया था।

वहीं लोकनाथ को रायगढ़ लाकर अस्पताल में भर्ती कराय गया था जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं अस्पताल से मिली तहरीर पर पुलिस ने शुन्य में मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: