छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के किडनी मरीजों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर, 6 जुलाई को आ रहे अपोलो के विशेषज्ञ डॉ विनय कुमार, तुरंत करें पंजीयन

Apolo

रायगढ़। रायगढ़ और आसपास के अंचल में किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित अपोलो अस्पताल बिलासपुर के प्रख्यात नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ (किडनी रोग विशेषज्ञ) डॉ. विनय कुमार (M.B.B.S, M.D., D.M. Nephrology) आगामी 06 जुलाई 2026 (सोमवार) को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शहर के प्रसिद्ध ‘मेडिक्योर कार्डिएक केयर एवं पैथोलॉजी’ में अपनी विशेष ओपीडी सेवाएँ प्रदान करेंगे। अक्सर देखा गया है कि किडनी से संबंधित गंभीर बीमारियों के परामर्श के लिए मरीजों को रायपुर, बिलासपुर या विशाखापत्तनम जैसे बड़े शहरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस विशेष ओपीडी के माध्यम से अब स्थानीय स्तर पर ही विश्वस्तरीय विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध हो सकेगी। नेफ्रोलॉजी के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले डॉ. विनय कुमार किडनी की कार्यप्रणाली, डायलिसिस प्रबंधन और गंभीर किडनी विकारों के सटीक उपचार के लिए जाने जाते हैं।

मिलेगी ESIC कैशलेस इलाज की सुविधा

औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण रायगढ़ के श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए राहत की बात यह है कि इस ओपीडी में ESIC के माध्यम से कैशलेस इलाज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। डॉ. विनय कुमार इस दौरान किडनी से संबंधित विभिन्न जटिलताओं जैसे एक्यूट और क्रोनिक किडनी डिजीज, नेफ्रोटिक सिंड्रोम, डायबिटिक किडनी और अनियंत्रित ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का गहन परीक्षण करेंगे। इसके अलावा पेशाब में इन्फेक्शन, प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्याएं, स्टोन का इलाज और किडनी ट्रांसप्लांट जैसे गंभीर विषयों पर भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इन लक्षणों पर जरूर लें सलाह, देर ना करें

यदि किसी व्यक्ति को शरीर में लगातार सूजन, खून की कमी, बार-बार उल्टी होना, सांस फूलना या पेशाब में जलन, दर्द और झाग आने जैसी शिकायतें हैं, तो वे इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। बच्चों के शरीर में बार-बार आने वाली सूजन के मामलों में भी विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध रहेगी। अंचल के जरूरतमंद मरीज अपना अग्रिम पंजीयन कराने या अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। भीड़ से बचने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने अपील की है कि मरीज पहले ही अपना नाम दर्ज करा लें और परामर्श के समय अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट्स व जांच पर्चियां साथ लेकर आएं ताकि केस हिस्ट्री समझने में आसानी हो।

ओपीडी की महत्वपूर्ण जानकारी:

  • दिनांक: 06 जुलाई 2026 (सोमवार)
  • समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
  • स्थान: मेडिक्योर कार्डियक केयर एवं पैथोलॉजी, सोनी भवन, कोतरा रोड, रायगढ़
  • संपर्क/पंजीयन: 7777879369
img 20260703 wa00138600582207341726433

इस खबर को शेयर करें:

e9073382a8eba25524e580ff55b8f56ea0340bb7ac24cfbd0a28106f19b38d44?s=90&d=mm&r=g

विकास पाण्डेय

एडिटर - वेब एवं डिजिटल

विकास पाण्डेय अक्टूबर 2021 से 'केलो प्रवाह' के साथ जुड़े हैं और डिजिटल विंग के संचालन एवं संपादन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के प्रमुख घटनाक्रम, जनहित के मुद्दों और स्थानीय सरोकारों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उन्होंने RIG24 मीडिया नेटवर्क से पत्रकारिता की शुरुआत की और इसी दौरान BJMC की डिग्री हासिल की।

Share: