छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत और चूनापत्थर की तस्करी करते 2 हाइवा समेत 5 वाहन जब्त

WhatsApp Image 2026 10 27 at 3.58.18 PM 1 1536x1152 1

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 5 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर मंगलवार को सारसीवां और भटगांव तहसील क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेत और चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा और तीन ट्रैक्टर पकड़े गए।

खनिज विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान सारसीवां क्षेत्र में साधारण रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर पकड़े। वहीं भटगांव क्षेत्र में चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए दो हाइवा और साधारण रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई। जब्त वाहनों को सारसीवां और भटगांव थाने की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: