छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

IMG 20261029 WA0046
  • विद्युत, पेयजल, अमृत मिशन, अस्पताल और सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा
  • स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 अक्टूबर 2026। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायपुर स्थित अपने शासकीय आवास से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया अंचल में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की। जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। चौधरी ने स्वीकृत कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

विद्युत, पेयजल और अमृत मिशन के कार्यों पर चर्चा

समीक्षा बैठक में राजपुर 132 केवी विद्युत परियोजना, अमृत मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों तथा क्षेत्र में जल स्तर से जुड़ी स्थिति और समस्याओं पर चर्चा हुई। मंत्री ने संबंधित विभागों को कार्यों की प्रगति की नियमित निगरानी करने और सामने आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

जिन स्वीकृत कार्यों के टेंडर जारी हो चुके हैं, उनकी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने को कहा गया। बैठक में सरिया क्षेत्र में चल रहे सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने और उनकी अद्यतन जानकारी उपलब्ध रखने पर भी जोर दिया गया।

अस्पताल और सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

नर्सिंग कॉलेज के लिए निर्माण प्रक्रिया और 100 बिस्तरों के अस्पताल की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। मंत्री ने संबंधित निर्माण विभाग को कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और निर्माण की प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों के संबंध में भी चर्चा हुई। उन्होंने संबंधित विभागों से सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्य निर्धारित समय में पूरा करने को कहा।

समीक्षा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सारंगढ़, तहसीलदार सरिया एवं बरमकेला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सरिया सहित जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, विद्युत विभाग और सीएसईबी के संबंधित अधिकारियों को सरिया क्षेत्र के कार्यों की अद्यतन जानकारी एवं आवश्यक अभिलेखों के साथ वीसी में जुड़ने के निर्देश दिए गए।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: