छोड़कर सामग्री पर जाएँ

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.25 लाख का संदिग्ध स्क्रैप लदा ट्रक जब्त

20.25 लाख का संदिग्ध स्क्रैप लदा ट्रक जब्त
  • 7.5 टन लोहे का स्क्रैप बिना वैध दस्तावेज परिवहन करते ट्रक चालक पर कार्रवाई
  • चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर ट्रक सहित स्क्रैप जब्त, चालक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
  • “अवैध कबाड़ कारोबार और चोरी की संपत्ति के नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस लगातार प्रहार कर रही है।” — एसएसपी शशि मोहन सिंह

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ एवं चोरी की संपत्ति के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 30 जून 2026 को थाना पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.500 टन संदिग्ध लोहे का स्क्रैप एवं उसे परिवहन कर रहे 12 चक्का टाटा ट्रक को जब्त कर चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

मुखबिर की सूचना पर तमनार चौक में घेराबंदी
थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को सूचना मिली थी कि कुनकुरी से एक 12 चक्का ट्रक में भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लोड कर पूंजीपथरा की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तमनार चौक, पूंजीपथरा में घेराबंदी कर संदिग्ध टाटा ट्रक क्रमांक CG-14-D-0528 को रोककर जांच की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुलतान खान पिता अमीर खान, उम्र 58 वर्ष, निवासी आजाद मोहल्ला, कुनकुरी बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप लोड मिला।

आरोपित वाहन चालक से 20.25 लाख की संपत्ति जब्त
पुलिस द्वारा स्क्रैप के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में 7.500 टन लोहे का स्क्रैप, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,25,000, तथा 12 चक्का टाटा ट्रक, जिसकी कीमत लगभग ₹15,00,000 है, जब्त किया। जब्त संपत्ति का कुल अनुमानित मूल्य ₹20,25,000 है।

आरोपी सुलतान खान पिता अमीरखान उम्र 58 वर्ष निवासी आजाद मोहल्ला कुनकुरी थाना कुनकुरी जिला रायगढ के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह एवं आरक्षक राजेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — “ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़, चोरी की संपत्ति एवं संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ का परिवहन अथवा कारोबार करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।”

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: