छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोतरारोड़ पुलिस ने किरोड़ीमल स्कूल के बच्चों को यातायात, साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा पर दी जानकारी

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आज थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी किरोड़ीमल शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में चलित थाना के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थाना कोतरारोड़ के उप निरीक्षक जे. एक्का, सहायक उप निरीक्षक हेमसागर पटेल, कुसुम सिंह, प्रधान आरक्षक करूणेश राय ने छात्र-छात्राओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उन्हें नवीन कानून और अपराधों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों को यातायात नियम, साइबर सुरक्षा और बच्चों/महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से संबंधित नए कानूनों के बारे में जानकारी दी गई तथा पुलिस सहायता के लिए डॉयल 112 व थाना प्रभारी कोतरारोड़, पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर की जानकारी दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कानूनी जानकारी प्रदान करना और उन्हें उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना था। स्कूल के अध्यापकगण ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों से बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

img 20240808 wa00483003995900983173057 1
img 20240808 wa00458853769936322668343 1

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: