छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया के श्री धामा देवी मंदिर में 18 फरवरी से शुरू होगा भव्य तीन दिवसीय मंदिर पुनर्निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

IMG 20260217 WA0003

खरसिया, 17 फरवरी। रायगढ़ जिले के खरसिया में श्री धामा देवी मंदिर समिति द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण और भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक उत्सव 18 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक पुलिस चौकी परिसर, खरसिया में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार, 18 फरवरी को सुबह 9:00 बजे पूजन के साथ होगी, जिसके बाद 10:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और दोपहर 12:00 बजे चौकी पूजन व जलाधिवास संपन्न होगा।

महोत्सव के दूसरे दिन यानी 19 फरवरी, गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से चौकी पूजन के बाद दोपहर में अन्नाधिवास पूजन और दोपहर 3:00 बजे नगर भ्रमण का आयोजन किया जाएगा, वहीं रात्रि 8:00 बजे शिव-पार्वती विवाह का विशेष प्रसंग होगा और रात्रि 10:00 बजे शैय्याधिवास की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस तीन दिवसीय समारोह का मुख्य आकर्षण शुक्रवार, 20 फरवरी को होगा, जब सुबह 8:00 बजे से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य पूजन शुरू होगा और शाम 4:00 बजे से सभी भक्तों के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: