छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया पुलिस की ग्राम छोटे डुमरपाली में शराब रेड कार्रवाई

image editor output image 1748180591 1726929627391
  • 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल

रायगढ़। खरसिया पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रय के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम छोटे डुमरपाली में छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ सट्टा पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है।

कल दिनांक 20 सितंबर 2024 को निरीक्षक कुमार गौरव साहू को सूचना मिली कि ग्राम छोटे डुमरपाली में अवैध रूप से भूपेन्द्र डनसेना द्वारा चोरी छिपे अंग्रेजी शराब बेची जा रही है। मुखबिर से मिली इस सूचना के आधार पर, थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी भूपेन्द्र डनसेना, पिता उत्तम लाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी छोटे डुमरपाली के घर पर छापा मारा।

पुलिस द्वारा संदेही भूपेन्द्र डनसेना से शराब रखने और बेचने के संबंध में पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने अपने घर के अंदर से कपड़े के थैले में रखी 35 पाव सुपर जीप्सी फाईन व्हीस्की अंग्रेजी शराब (सीलबंद), कुल 6 लीटर 300 मिलीलीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4200 रुपये है, पेश की। पुलिस ने शराब को विधिवत रूप से जप्त किया और मौके पर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया।

आरोपी भूपेन्द्र डनसेना के खिलाफ थाना खरसिया में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे भी अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के साथ खरसिया पुलिस टीम के सदस्य सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक प्रदीप तिवारी, योगेश साहू और हीरामणी पाटले शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: