छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया पुलिस ने चपले कॉलेज और हायर सेकेंडरी स्कूल में साइबर अपराधों, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों पर छात्रों को दी गई जानकारी

IMG 20240925

रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर आज दिनांक 25 सितंबर 2024 को खरसिया पुलिस द्वारा नवीन महाविद्यालय चपले और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चपले में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) लक्ष्मी नारायण राठौर ने छात्रों और अध्यापकों को साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराधों, और नवीन कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को सुरक्षित यातायात के महत्व को समझाते हुए, यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

एएसआई राठौर ने विशेष रूप से छात्रों को छेड़खानी या किसी भी अवांछनीय घटना का शिकार होने पर बिना किसी डर के पुलिस में शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे ऑनलाइन ठगी से बचा जा सकता है, और अगर कोई ठगी हो जाए, तो तत्काल टोल-फ्री नंबर 1930 या 9479281934 पर सूचना देकर या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने का सुझाव दिया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और छात्रों को उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि सही जानकारी और जागरूकता न केवल उनके जीवन को सुरक्षित बना सकती है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सकती है।

इस जागरूकता अभियान में सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक प्रदीप तिवारी, और महिला आरक्षक गुणवती भगत ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने छात्रों से खुले संवाद के माध्यम से विभिन्न सुरक्षा उपायों और पुलिस द्वारा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: