छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया पुलिस ने बैटरी और स्टेपनी चोर किया गिरफ्तार, 04 बैटरी एवं 03 स्टेपनी टायर सहित बरामद

image editor output image 1649618056 1725119278564

रायगढ़। आज खरसिया पुलिस ने मुखबीर सूचना पर एनएच किनारे खड़ी हाईवा वाहनों से बैटरी और स्टेपनी टायर चुराने वाले आरोपी शेख अयातुल्ला को गिरफ्तार कर आरोपित से 04 नग एक्साइड कंपनी की बैटरी और 03 स्टेपनी टायर बरामद किया गया है।

घटना की रिपोर्ट कल थाना खरसिया में पंचराम साहू, निवासी बानीपाथर, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ ने दर्ज कराई कि उसे दिनांक 25/08/2024 को तब जानकारी मिली जब एनएच रोड के किनारे स्थित इसके ढाबे के पास खड़े तीन हाईवा वाहनों से बैटरी और स्टेपनी टायर चोरी हो गए हैं। पंचराम ने बताया कि इसके ढाबे के पास 10 चक्का वाहन क्रमांक एमपी 07 एचबी 7806, हाईवा क्रमांक एमपी 07 एचबी 4271 एवं हाईवा क्रमांक एमपी 07 एचडी 4936 के मालिकों द्वारा काम बंद कर दिए जाने के कारण अपने वाहनों को इसके ढाबे के पास खड़ी कर अपने-अपने गांव घर चले गए, जिनकी देखभाल पंचराम कर रहा था। 

खरसिया पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपित पर अप.क्र. 496/2024 धारा 303(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाजीपारा बेल खरिया, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा का निवासी शेख अयातुल्ला (उम्र 26 वर्ष) इस चोरी में संलिप्त है।

पूछताछ में शेख अयातुल्ला ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि चोरी किया गया सामान उसने घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में छुपा रखा था। खरसिया पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित के निशानदेही पर  04 नग एक्साइड कंपनी का बैटरी एवं 03 स्टेपनी टायर लगा हुआ ( ₹54,000 ) घटना स्थल से कुछ दूरी पर ले जाकर झाड़ियों के बीच छुपा कर रखा था जिसे बरामद कर आरोपी शेख अयातुल्ला को आज दोपहर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। इस सफल कार्रवाई में टीआई खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई हेमंत कश्यप, प्रधान आरक्षक जगदेव प्रसाद दिग्रस्कर और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: