छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जानकी काटजू अपने बूते कर रही धुआंधार प्रचार

IMG 20250205 WA0036

रायगढ़। जानकी काटजू ने भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान को रबर स्टांप बताया है। श्रीमती काटजू का कहना है कि भाजपा के रबर स्टांप महापौर प्रत्याशी जो खुलकर अपने बात कहने के लिए नहीं आ रहे हैं। वह भीड़ के सहारे आगे बढ़ रहे हैं तभी तो मीडिया डिबेट में उन्हें आने ही नहीं दिया जा रहा है। जबकि जानकी काटजू हरेक मंच पर बेबाकी से अपनी बात रख रहीं हैं। जानकी के 5 साल के बेदाग कार्यकाल और उनकी लोगों पर पकड़ भाजपाईयों को खल रही है। धनबल, बाहुबल और प्रशासन के बल लगाने के बाद भी भाजपा को रिस्पांस मिल रहा है जबकि जानकी की सादगी से लोग कांग्रेस पर भरोसा जता रहा है।

इसी कारण भाजपा खेमे में खलबली मची है। अब उनकी नैय्या पार लगाने स्वयं सीएम रोड शो करने आ रहे हैं। भाजपा द्वारा इतना पैसा प्रचार और प्रसार में खर्च करने के बाद भी आशातीत सफलता नहीं मिलने से हताश हैं। विदित हो कि कांग्रेस की महापौर पद की उम्मीदवार व पूर्व महापौर जानकी काटजू धुंआधार प्रचार कर रही हैं। जानकी के इस चुनावी अभियान को लोगों का भरपूर सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। जानकी बिना किसी बड़े नेता के अपने कुछ साथियों के साथ वार्डवार प्रचार कर रहीं है। वार्ड की महिलाएं भी स्वस्फूर्त उनके प्रचार में शामिल हो जा रही हैं। जानकी काटजू को देखने के लिए महिलाएं अपना कार्य छोड़कर बाहर आ रही हैं और बाकायदा उनसे मिल रही हैं।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: