छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रक्सापाली के पास अज्ञात गाड़ी ने ठोकर मारी, महिला की मौत

696efc47d5765 noida accident 20533886 16x9 1

रायगढ़। अस्पताल में भर्ती मां को देखने आ रहे ग्रामीण की मोटरसायकिल को अज्ञात वाहन का चालक तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए पीछे से ठोकर मार कर फरार हो गया। इस घटना में बाईक सवार व उसके साथ आ रही परिवार की ही एक महिला चोटिल हो गये। आस-पास के लोगों ने दुर्घटना में घायल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रारभिक जांच उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला को मामूली चोट आई है। उक्त घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थानांतर्गत ग्राम ठुसेकेला निवासी भवानी लाल यादव की मां बीमार होने के कारण उसे रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार की रात तकरीबन 9 बजे भवानी लाल परिवार की एक अन्य महिला सदस्य के साथ मोटरसायकिल से अपनी मां को देखने रायगढ़ आ रहा था। इसी दौरान रक्सापाली गांव के पास पीछे से आ रहे वाहन के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाईक को ठोकर मार कर फरार हो गया। इधर वाहन की ठोकर से भवानीलाल व साथ में बैठी महिला सड़क पर गिर गये। भवनीलाल को गंभीर चोट आई थी, जिससे वह बेहोश हो गया था। वहीं, दुर्घटना को देख आस-पास के लोग वहां जमा हो गये जिन्होंने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में प्रारंभिक जांच उपरांत चिकित्सकों ने भवानीलाल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अस्पताल से मिली तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपते हुए फरार वाहन चालक की पतासाजी शुरू की है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: