छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का महा एक्शन, एक ही दिन में 631 वाहन चालकों पर कार्रवाई, करीब 4 लाख का चालान; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 6 चालक भी गिरफ्तार

IMG 20261123 WA0002

रायगढ़। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रायगढ़ पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने गत दिनों आयोजित क्राइम मीटिंग में जिले में सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़ों पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने विशेष रूप से तेज गति से वाहन चलाने वालों और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्ती बरतने के साथ ही यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों को नियमों के प्रति जागरूक करने कहा था। 

इसी क्रम में दिनांक 22 नवंबर को रायगढ़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तेज गति से वाहन चलाने, ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट वाहन चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं रखने सहित मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 631 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए करीब 4 लाख रुपये का चालान किया गया। वहीं शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए 6 वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 

इस अभियान में सर्वाधिक कार्रवाई यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा 185 वाहन चालकों पर की गई। इसके अतिरिक्त थाना तमनार में 101, धरमजयगढ़ में 74, छाल में 33, लैलूंगा में 31, भूपदेवपुर में 27, सिटी कोतवाली में 26, कापू में 23, कोतरारोड़ में 22, जूटमिल में 25, खरसिया में 23, घरघोड़ा में 20, पुसौर में 19, चक्रधरनगर में 14, तथा पूंजीपथरा में 8 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। 

रायगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और शराब पीकर कभी भी वाहन न चलाएं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
“सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

IMG 20261123 WA0044
IMG 20261123 WA0043
IMG 20261123 WA0050
IMG 20261123 WA0048
IMG 20261123 WA0051
IMG 20261123 WA0040
IMG 20261123 WA0037
IMG 20261123 WA0036
IMG 20261123 WA0035

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: