छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Accident Breaking : NH-49 पर तेज रफ्तार का कहर, कुनकुनी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार

Accidentfilephoto

रायगढ़। मौत का डगर कहे जाने वाले रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे 49 पर आज रात फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चपले से आगे कुनकुनी कोल साइडिंग के गेट नंबर 2 के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल युवक की पहचान खरसिया के युवा व्यवसायी भूषण छाबड़ा (46 वर्ष), पिता नवरत्न छाबड़ा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात 8:30 से 9:00 के बीच की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूषण छाबड़ा जेएसडब्ल्यू प्लांट के पास स्थित अपनी दुकान बंद कर खरसिया अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान कोल साइडिंग के अंधेरे मोड़ पर एक बेकाबू अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भूषण बाइक समेत  सड़क पर ही गिर पड़े। सड़क पर रक्तरंजित हालत में तड़पते हुए भूषण को देखकर कुछ लोगों ने गाड़ियां रोकी और तत्काल 112 को सूचित किया। मौके पर पहुँची डायल 112 की टीम ने गंभीर रूप से घायल भूषण को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल खरसिया अस्पताल पहुँचाया। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे पर सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण आए दिन मासूमों की जान जा रही है।

विशेषकर चपले से लेकर खरसिया एंट्री के पहले लगातार हादसे हो रहे हैं। विडंबना यह है कि सरकारें किसी की भी आएं या जाएं, लेकिन इस हाईवे पर सुरक्षा और यातायात सुधार को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार, सड़कों पर उड़ती डस्ट और पर्याप्त रोशनी के अभाव में रात को सफर करना मौत को दावत देने जैसा है। जिला प्रशासन की इस उदासीनता का खामियाजा आम जनता को अपने अपनों को खोकर भुगतना पड़ रहा है।

खबर अभी अपडेट पर है… विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

घायल भूषण को एंबुलेंस अस्पताल ले जाते हुए

img 20260312 wa00461930392228691585087
img 20260312 wa0045832136454456289031
img 20260312 wa00494651082325709080130
img 20260312 wa00444901211524056224784

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: