छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तेज रफ्तार ट्रेन ने उड़ाई SUV, बंद हो रहा था रेलवे फाटक फिर भी ड्राइवर ने घुसा दिया कार, उड़े चिथड़े, घटना का Video वायरल

IMG 20250220 WA0031

सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक हादसे का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रेन ने रेलवे ट्रैक पर फंसी SUV को टक्कर मार दी। यह दर्दनाक हादसा रेलवे ट्रैक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना अमेरिका के यूटा का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देख लोगों के रोंगटे ही खड़े हो गए। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रेलवे फाटक के पास से गाड़ियां गुजर रही हैं। इसी दौरान ट्रेन के आने से पहले रेलवे फाटक बंद होने लगता है। जल्दीबाजी के चक्कर में एक शख्स अपनी SUV लिए उस रेलवे फाटक के अंदर घुस जाता है। तभी रेलवे फाटक पूरी तरह से बंद हो जाता है। रेलवे ट्रैक पर फंसी SUV को उसका ड्राइवर बैक कर रेलवे फाटक से बाहर निकालने की कोशिश करता है लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाता है। 

जान बचाकर भागा ड्राइवर

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर नीचे गिरा हुआ है, वार्निंग लाइट जल रही है। खतरे को भांपते हुए SUV ड्राइवर तुरंत अपनी गाड़ी को रेलवे ट्रैक पर ही छोड़कर निकल गया। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन SUV की ओर बढ़ती है और एक झटके में SUV को उड़ाकर निकल जाती है। गनीमत रही कि गाड़ी से ड्राइवर निकल चुका था नहीं तो इस हादसे में वह अपनी जान गंवा बैठता।

हादसे के बाद SUV बुरी तरह से चकनाचूर हो गई थी। हादसे को लेकर यूटा ट्रांजिट अथॉरिटी (UTA) के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बस वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। इसके अलावा ट्रेन को $100,000 (करीब 83 लाख रुपये) का नुकसान हुआ है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: