छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया: मार्निंग वॉक पर निकला था, ट्रेलर ने कुचला, युवक की मौत, दो गंभीर

IMG 20241001 WA0007

रायगढ़। मार्निंग वॉक पर दोस्तों के साथ निकले युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर जा रही ट्रेलर का चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार कर फरार हो गया। इस घटना में गंभीर रूप से चोट आने पर ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के विरूद्ध जुर्म दर्ज करते हुए उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। उक्त मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थानांतर्गत ग्राम बानीपाथर निवासी अजय गुप्ता का पुत्र कुलदीप गुप्ता सोमवार की तड़के अपने दो अन्य साथी भगत रौतिया व जितेन्द्र चौहान मार्निंग वाक पर निकले थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 49 में रेलवे ओव्हर ब्रिज के पास तेज रफ्तार आ रही ट्रेलर का चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कुलदीप गुप्ता सहित उसके दोनों साथियों को ठोकर मारते हुए फरार हो गया। इस घटना में कुलदीप को गंभीर रूप से चोट आने पर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं उसके साथी भगत रौतिया व जितेन्द्र चौहान को भी गंभीर चोट आई है जिन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रायगढ़ रेफर कर दिया। कुलदीप के पिता अजय गुप्ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने फरार ट्रेलर चालक के विरूद्ध बीएनएस की धारा 106 (1), 125 (ए), 281 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसकी पतासाजी प्रारंभ कर दी है। वहीं मृतक कुलदीप गुप्ता के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: