छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया ब्लॉक के ग्राम जबलपुर की गूंजा पटेल ने नेपाल में लहराया तिरंगा

  • साउथ एशिया कॉम्बैट रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया क्षेत्र का मान
  • खरसिया लौटने पर रेलवे स्टेशन में किया गया जोरदार स्वागत

खरसिया 05 सितंबर 2024। पहला साउथ एशिया कॉम्बैट रेसलिंग चैंपियनशिप का आयोजन काठमांडू नेपाल में 30 अगस्त से 1 सितम्बर 2024 तक आयोजित किया गया। मेजबान नेपाल के अलावा भूटान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश आदि देशों ने भाग लिया। वहीं भारत से खरसिया के सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने भाग लिया।

सर्वप्रथम 50 किलोग्राम में सब जूनियर वर्ग में खरसिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जबलपुर की गूंजा पटेल पिता हिमाचल पटेल सेंट जॉन स्कूल खरसिया ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं अर्चना राठौर पिता लक्ष्मी प्रसाद राठौर ग्राम घघरा ने 56 किलो वजन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सुगंधी राठौर पिता रमेश राठौर ग्राम महका ने शासकीय महाविद्यालय खरसिया से 48 किलोग्राम में महिला वर्ग के जूनियर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं सेंट जॉन इंग्लिश मीडियम स्कूल के व्यायाम शिक्षक चिंतामणि चक्रधारी ने वेटरन कैटगिरी के 60 किलो ग्राम में फाइनल राउंड में भूटान को हरा कर गोल्ड मैडल प्राप्त किया।

नेपाल से गोल्ड मेडल लेकर आए इन खिलाड़ियों के वापस खरसिया लौटने पर रेलवे स्टेशन में जोरदार स्वागत किया गया। गोल्ड मेडलिस्ट इन खिलाड़ियों के स्वागत हेतु तेलीकोट, महका, मकरी और खरसिया के पालक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा नगर भ्रमण करवा कर उनके निवास स्थान तक पहुंचाने के साथ फूलमालाओं और रंग-गुलाल से सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। खरसिया के पूर्व बीआरसी राधेश्याम शर्मा, विकासखंड खेल अधिकारी रामगोपाल पटेल, बीआरसी प्रदीप कुमार साहू, सेंट जॉन इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य फादर सुरेश टोप्पो, मैनेजर फादर पीटर बैक आदि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेल जीवन में उज्जवल भविष्य की कामना की है।

fb img 17255264047433835737965161816580
img 20240831 wa00575371665821246193472
img 20240903 wa0000491360549478316072

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: