छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के केबल में लगी आग 

E0A49FE0A58DE0A4B0E0A4BEE0A482E0A4B8E0A4ABE0A4BEE0A4B0E0A58DE0A4AEE0A4B0E0A495E0A587E0A495E0A587E0A4ACE0A4B2E0A4AEE0A587E0A482E0A4B2E0A497E0A580E0A486E0A497C2A0

रायगढ़। स्थानीय अटल चौक पर रविवार को उस वक्त हडक़ंप मच गई जब लोगों ने सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के केबल से आग की लपटें उठती दिखी। आस-पास के रहवासियों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। वहंी लाईन बंद कर फायर बिग्रेड की मदद से आग बुझाई गई, जिसके बाद तारों को दुरूस्त करते हुए बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई, तब जाकर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत बढऩे से ट्रासंफार्मरों पर भी अतिरिक्त लोड पडऩे लगा है।

वहीं क्षमता से अधिक लोड पड़ने पर ट्रांसफार्मर के गर्म होने के कारण आग लगने के मामले भी सामने आ रहे है। रविवार को भी एक ऐसी ही घटना स्थानीय अटल चौक पर घटी। सारंगढ़ रोड पर अटल चौक में लगे ट्रांसफार्मर के केबल में  तेज गर्मी के कारण आग लग गई थी। वहीं ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठते देख आस-पास के लोगों में हडक़ंप मच गई थी। इस चौक में वाहनों की काफी रेलमपेल मची रहती है तथा आग की लपटें उठते देख सडक़ वाहन भी रूक गये थे।

वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी तथा फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई थी। बिजली विभाग की टीम द्वारा सतर्कता बरतते हुए तत्कान लाईन बंद कराई और फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझाया गया। वहीं आग पर काबू पाने के बाद जल्द ही जले हुए वायरों को सुधार कर विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई, जिससे लोगों ने राहत की संास ली। 

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: