छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दस किमी के अंदर भंडारण अनुमति ली तो शुल्क माफ, रेत खदान आवटियों के लिए सरकार ने किया है अहम प्रावधान

ret khanan 1000x600 1
  • ऑफ सीजन में भी रेत का कारोबार चलाने का उपाय

रायगढ़। रायगढ़ जिले में 14 रेत खदानों की नीलामी पूरी हो चुकी है। अब सभी को माइनिंग प्लान के साथ पर्यावरणीय स्वीकृति के लिए आवेदन करना है। बरसात के सीजन में रेत का कारोबार बंद न हो इसके लिए सरकार ने भंडारण अनुमति देने का निर्णय लिया है। खदान से दस किमी के रेडियस में कोई आवंटी भंडारण करता है तो उसका शुल्क माफ होगा। नदी से रेत खनन और परिवहन का एक समय तय होता है। जुलाई से अक्टूबर के बीच खनन पर प्रतिबंध लग जाता है। इस अवधि में रेत की कीमतें बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए सरकार ने नियमों का सरलीकरण किया है। कोई भी रेत खदान संचालक चाहे तो भंडारण अनुज्ञा ले सकता है।

खदान में दस किमी के अंदर अनुमति लेने पर भंडारण अनुज्ञा शुल्क से छूट मिलेगी। शर्त यही है कि जो खदान संचालक है, वही आवेदन करेगा। बरसात के सीजन में वह भंडारण स्थल पर खदान से उत्पादन की अनुमति मात्रा के हिसाब से रेत जमा कर सकेगा। अक्टूबर तक यही रेत बेची जा सकेगी। इसके बाद खदान से उत्पादन शुरू हो जाएगा। खनिज विभाग ने पांच साल के लिए रेत घाट आवंटित किए हैं। अब ईसी लेने के लिए आवेदन किया जाना है। सिआ की कमेटी जब बैठक लेगी तो आवेदन पटल पर रखे जाएंगे। कमेटी ही ईसी मंजूर करेगी। रेत नीति के नए प्रावधानों में खदान आवंटी को अनुमति मात्रा की पूरी रॉयल्टी राशि जमा करनी होगी। भले ही उत्पादन और विक्रय कम हो। अनुमान लगाया जा रहा है कि रेत की कीमतें नियंत्रण में रहेंगी। जबकि बेस प्राइस बढ़ाई गई है।

एकमात्र खदान भी बंद

वर्तमान में रायगढ़ जिले में एक भी रेत घाट चालू नहीं हैं। जो भी रेत ट्रैक्टरों और डंपरों में ले जाई जा रही है, वह अवैध है। एकमात्र रेत घाट उसरौट राजनीति का शिकार हो गई। पेनाल्टी चुकाने के बाद भी उसको संचालन की अनुमति नहीं दी गई। सितंबर में पर्यावरणीय मंजूरी अवधि भी समाप्त हो चुकी है। खनन अवधि भी एक-दो महीने में खत्म हो जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: