छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कृषक को मिलेगा ‘कृषक रत्न पुरस्कार’

images 12

रायगढ़, 7 अगस्त 2024/ राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2024 के अवसर पर राज्य के सबसे उत्कृष्ट कृषक को  डॉ.खूबचंद बघेल ‘कृषक रत्न पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा।

उप संचालक कृषि रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पुरस्कार के लिए आवेदन कृषि विभाग के विकासखण्ड कार्यालय से नि:शुल्क प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी अधिकतम दो पेज, उत्कृष्ट कार्यों की रंगीन छायाचित्र और वीडियो सीडी संलग्न करना होगा। आवेदन कर्ता कृषक विगत 10 वर्षो से कृषि कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में कर रहे हो और छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हो। इसमें ऐसे कृषक ही आवेदन कर सकेंगे जिसकी कुल आमदनी में से 75 प्रतिशत केवल कृषि से हो एवं किसी प्रकार का सिंचाई शुल्क/सहकारी बैंकों का कालातीत ऋण न हो।

चयन व मूल्यांकन मापदण्ड के तहत फसल में विविधीकरण और उत्पादकता वृद्धि के लिए नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर होना चाहिए। उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार व अन्य कृषकों द्वारा अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रयास किया गया हो। विगत तीन वर्षो में विभिन्न फसलों के उत्पादकता का स्तर कृषि व सहयोगी क्षेत्र में कृषक द्वारा किया गया हो।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: