छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लिबरा में किसानों ने तहसीलदार को घेरा

26 50 lakh registered farmers 29 27 lakh hectares of area how much money did the government take from banks for paddy procurement
  • अनावरी के हिसाब से धान खरीदी करने पर विरोध, ज्यादा खरीदी वाले केंद्रों में कार्रवाई शुरू

रायगढ़। अनावरी के हिसाब से धान खरीदी को लेकर कई समितियों में किसानों ने हंगामा कर दिया है। कुडुमकेला में भी 21 क्विं. के बजाय 16 क्विं. खरीदे जाने पर शुक्रवार को बवाल हो गया। किसानों ने चक्काजाम कर दिया। मौके पर तहसीलदार पहुंचकर किसानों को मनाने में लगे रहे। धान उपार्जन केंद्रों में किसानों का विरोध जारी है। हर दिन कहीं न कहीं चक्काजाम की स्थिति बन रही है। प्रशासन ने पूरी ताकत लगाकर धान खरीदी में कोचियों और बिचौलियों को रोकने का प्रयास किया है। लैलूंगा और खरसिया में कोशिश कारगर नहीं रही। खरसिया के कई केंद्रों में सक्ती के राइस मिलों से धान पहुंच गया। किसानों के जरिए यह धान खरीदी केंद्र पहुंच गया। लैलूंगा में भी ओडिशा का धान दूसरे रास्तों से दाखिल हो गया। लिबरा समिति में ओडिशा का धान खपा है। धरमजयगढ़ और कापू की समितियों में जशपुर से धान आ रहा है।

आज कलेक्टर लेंगे बैठक 

धान खरीदी को लेकर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने 3 जनवरी को अहम बैठक बुलाई है। इसमें सभी एसडीएम, सभी जिला नोडल अधिकारी, सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार और सभी समिति प्रबंधकों को शामिल होने के आदेश दिए गए हैं। इसमें खरीदी की समीक्षा की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें:

8690517c9326392a68531b5faf7668b00e00b86685972a50e34c21832c7c1c6c?s=90&d=mm&r=g

Editorial

News Room

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से 1988 से निरंतर प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र 'केलो प्रवाह' का यह Official Digital News Room है। हमारी संपादकीय टीम देश और छत्तीसगढ़ की प्रमुख खबरों, सीएम की गतिविधियों और शासन की जनहितैषी योजनाओं को प्रमुखता से साझा करती है। किसानों के हित में समर्पित हमारी टीम, 'जल, जंगल और जमीन' से जुड़े संवेदनशील मुद्दों और विभिन्न विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने वाली रिपोर्टिंग के साथ ही सुदूर अंचलों की ज़मीनी हकीकत को सामने लाती है। जनहित से जुड़ी गतिविधियों, खनिज और औद्योगिक क्षेत्रों की 'Exclusive' खबरों को Evidence के साथ प्रमाणिकता से प्रकाशित करना हमारी प्राथमिकता है। राजनीति, प्रशासन, अपराध, स्पोर्ट्स, रोज़गार, खेती-किसानी और धार्मिक विषयों सहित हर क्षेत्र की खबरों को पूरी शुचिता के साथ प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।

Share: