रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) ने आगामी संगठनात्मक और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कमेटी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एसआईआर (SIR) कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी हेतु 9 ब्लॉकों में नए ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। यह आदेश आज अध्यक्ष नागेन्द्र नेगी ने जारी किया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्ति प्रशासन और निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन और ब्लॉक स्तर पर पार्टी की सक्रियता सुनिश्चित करने के लिए की गई है ताकि वोटर लिस्ट में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो।
कौन संभालेगा किस ब्लॉक की कमान
नियुक्त किए गए प्रभारियों की सूची इस प्रकार है:
- खरसिया शहर की जिम्मेदारी सुनील शर्मा को सौंपी गई है।
- खरसिया ग्रामीण का प्रभार अभय मोहंती संभालेंगे।
- यूसुफ छाया को धरमजयगढ़ का ब्लॉक प्रभारी बनाया गया है।
- घरघोड़ा ब्लॉक का कार्यभार सोमदेव मिश्रा को दिया गया है।
- कोतरा की बागडोर लक्ष्मी नारायण पटेल के हाथों में होगी।
- कापू में सत्यदेव गुप्ता को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- पुसौर में नरेश तिवारी को ब्लॉक प्रभारी बनाया गया है।
- ओम सागर पटेल अब लैलूंगा ब्लॉक की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
- मुकुंद मुरारी पटनायक को तमनार ब्लॉक का जिम्मा सौंपा गया है।
ग्रामीण अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश की कॉपी

























You must be logged in to post a comment.